अर्थ : पानी में होने वाले एक पौधे का पुष्प जो बहुत ही सुन्दर होता है।
उदाहरण :
सरोवर में कई रंगों के कमल खिले हुए हैं।
कमल से सरोवर की शोभा बढ़ जाती है।
पर्यायवाची : अंबुज, अंभोज, अब्ज, अम्बुज, अम्भोज, अरविंद, अरविन्द, अर्कबंधु, अर्कबन्धु, आस्यपत्र, इंदीवर, इन्दम्बर, इन्दीवर, कँवल, कंज, कमल, कमलिनी, कुंद, कुन्द, जलरुह, जलेज, जलेजात, तामरस, नलिन, नीरज, पंकज, पंकजन्मा, पंकजात, पद्म, पयोज, पर्णसि, पाथोज, पिंडपुष्प, पिण्डपुष्प, पुरइन, पुष्कर, प्रफुला, प्रफुल्ला, रवींद, रवीन्द, राजीव, वनरुह, वारिज, वारिरुह, शतदल, शतपत्र, शृंग, श्रीगेह, श्रीधाम, श्रीवास, श्रीवासक, सरोज, सलिलज
अर्थ : जल में उत्पन्न होने वाला एक पौधा जो अपने सुन्दर फूलों के लिए प्रसिद्ध है।
उदाहरण :
बच्चे खेल-खेल में सरोवर से कमल उखाड़ रहे हैं।
पर्यायवाची : अंज, अंबुज, अंभोज, अम्बुज, अम्भोज, अरविंद, अरविन्द, इंदीवर, इन्दम्बर, इन्दीवर, कँवल, कमल, जलरुह, जलेज, जलेजात, तामरस, नलिन, नीरज, पंकज, पंकजन्मा, पंकजात, पंकेज, पंकेरुह, पद्म, पयोज, पाथोज, पुरइन, पुष्कर, प्रफुला, प्रफुल्ला, रविनाथ, रवींद, रवीन्द, वारिज, वारिरुह, शतदल, शतपत्र, शशिपुष्प, शृंग, श्रीगेह, श्रीधाम, श्रीवास, श्रीवासक